उत्तर प्रदेश: हर व्यक्ति की समस्या का किया जाएगा समुचित समाधान- केशव मौर्य

यूपी ब्यूरोः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास 7-कालिदास पर आज फिर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी। जनता दर्शन कार्यक्रम में आगन्तुकों की भारी भीड़ रही। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य ने कई मामलो के निस्तारण के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियो व जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की। उन्होने कहा किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। हर एक व्यक्ति की समस्या का समुचित व त्वरित गति से समाधान कराया जायेगा ।फरियादियो में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व दिव्यांग भी शामिल शामिल रहे।

उपमुख्यमंत्री दिव्यांगों के पास चल कर खुद गए उनसे प्रार्थना पत्र लिया, उनकी बात को पूरी गंभीरता से समझा और उनकी समस्या के निस्तारण का विश्वास दिलाया।कासगंज और कौशाम्बी के कुछ भूमि विवाद के मामलो मे अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च स्तरीय टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए और न्याय दिखाया जाय, कहा कि कोई गलत फैसला नहीं लेना है, जो हकीकत हो उसी के अनुरूप सही फैसला लें, मामलों के निस्तारण मे किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नही होना चाहिए।कौशाम्बी के एक प्रकरण मे फरियादी द्वारा बताया गया कि कतिपय व्यक्ति ने विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया और पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।, इस प्रकरण मे उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वह अभियोग पंजीकृत कराकर उचित कार्यवाही करें।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा 373.69 लाख किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया है। योजनांतर्गत 821 मॉडल ग्रामों में 2.55 लाख जोत आधारित मृदा नमूनें एकत्रित कर शत् प्रतिशत मृदा नमूनों का विश्लेषण कराकर 2.55 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। वर्ष 2021-22 में कुल 4115 ग्रामों में जोत के आधार पर 19.43 लाख मृदा नमूने एकत्र कर विश्लेषणोपरांत किसानों को निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चक्र में 169.91 लाख स्वायल हेल्थ कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 170.15 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 (द्वितीय चक्र) में 2.33 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष माह 203.54 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया जा चुका है। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के चयनित मॉडल ग्राम में जोत के आधार पर मृदा नमूना एकत्र कर विश्लेषणोपरान्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराये जाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश के चयनित 16584 ग्रामों में 16584 प्रदर्शन एवं 16584 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त होने तक 15810 ग्रामों में 15810 प्रदर्शन एवं 5775 ग्रामों में 5775 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *