किसानों का सरकार पर हल्लाबोल

www.kaumiguldasta.com : दिल्ली में आज देश भर के करीब दस हज़ार किसान, मजदूर, सर्विस सेक्टर के कर्मचारी और भूमिहीन कृषि मजदूर रैली कर रहे हैं। ये पहली बार है जब किसान और मजदूर किसी एक रैली में एकजुट होकर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार सुबह ये किसान रैली रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलस्टॉय मार्ग होते हुए संसद मार्ग पहुंचा। किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जाम की स्थिति है, इसके अलावा कुछ रास्तों पर ना जाने की सलाह दी जा रही है। वही रैली के चलते कई मार्ग परिवर्तित किये गए हैं। रैली में 25 हजार से ज्यादा किसान शामिल होने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे रामलीला मैदान व संसद मार्ग की तरफ आने से बचें।

इस दौरान किसानों ने कहा कि किसानों को लेकर सरकार की नीतियां गलत हैं। सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों को लेकर अपनी नीतियों को बदलना चाहिए। अगर सरकार अपनी नीतियां नहीं बदलेगी तो हम सरकार बदल देंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो ये आंदोलन और भी व्यापक होगा। उनका कहना है कि अगली बार देशभर से किसान आएंगे और पूरी राजधानी का घेराव करेंगे। रैली में हिस्सा ले रहे किसान संगठन ने बताया कि नवंबर महीने में देश के 200 से ज्यादा किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर दिल्ली का घेराव करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *