मुस्लिम सेवा संगठन हुआ सर्वधर्म सेवा संगठन

वरिष्ठ संवाददाता। आज दिनांक 07/09/2018 को मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) ने एक प्रेसवार्ता कर यह बताया कि  मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा 05/09/2018 को एक सभा का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के सभी धर्मो के प्रतिष्ठित लोग मोजूद रहे और सभी इकाई अध्यक्ष भी। उक्त सभा मे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। लिये गये निर्णयों को आज प्रेसवार्ता के द्वारा बताया जा रहा है।

मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) जो कि पूर्व से अपने हर कार्य को सर्वधर्म को आधार मानते हुए करती आ रही थी आगे भी अपने कार्य को जारी रखेगीं परंतु अब मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) का नाम बदलते हुए सर्वधर्म सेवा संगठन (समिति) नाम से जाना जाएगा।

पूर्व से संगठन के जो सक्रिय इकाई अध्यक्ष है वे आगे भी कार्य करते रहेंगे और इसके अलावा हिन्दू, सिख, जैन, आदि सभी धर्मों के इकाई अध्यक्षों का चयन कर उनकी सूची भी जारी की जाएगी।

मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) में जो इकाई अध्यक्ष थे उनकी सूची संलंग्न की जा रही है इसके उपरांत यदि कोई व्यक्ति मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) नाम से कोई भी कार्य करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

सर्वधर्म सेवा संगठन (समिति) कार्यप्रणाली को बेहतर व मजबूत बनाने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष लतीफुर रहमान साहब ओर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रईस फातिमा जी को नियुक्त किया गया है।

आज़ाद अली सर्वधर्म सेवा संगठन (समिति) के संरक्षक/संयोजक की संतुति के बाद ही किसी भी तरह का कार्यक्रम या नियुक्ति की जाएगी ।
सर्वधर्म सेवा संगठन (समिति) समाज से जुड़े हर समाज के मुद्दे के लिए कार्य करेगा और समाज और भारत देश के संविधान को सर्वोपर्रि मानते हुए, समाज की बेहतरी और एकता के लिए सर्वधर्म सम्पन्न के नारे को बुलंद करेगा।

इस मौके पर संगठन के संयोजक/रंक्षक आज़ाद अली व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लतीफ उर रहमान व महिला प्रदेश अध्यक्ष रईस फातिमा व संगठन के कई इकाई अध्यक्ष व अजीत पाल, अमित चौधरी, भजन राठौर, वसीम अहमद, समीम अहमद, साबिर अली, नाज़िम खान, दानिश खान, शाहनवाज, हरेन्द्र बेदी, शिवम कुमार, अमन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *