चुनावी साल में सीएम त्रिवेंद्र के पिटारे से हर वर्ग को मिली सौगात
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। चुनावी वर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। बजट में केंद्र सरकार की तर्ज पर खेती, किसानी, ग्रामीण व अवस्थापना विकास,आत्मनिर्भर उत्तराखंड और वोकल फॉर लोकल पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री हाथों में सूटकेस उठाए करीब साढ़े तीन बजे सदन में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री व विधायक भी थे। ठीक चार बजे उन्होंने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 54 पेज के भाषण को पूरा करने में उन्हें पूरे नब्बे मिनट लगे।
पेश हुआ 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
कुल राजस्व- 57024.22
कुल खर्च – 57400.32
पैसा इस तरह से आएगा
कर राजस्व 20195.43
करेत्तर राजस्व 23955.81
कर्ज की वसूली 22.98
उधार 12850
पैसा इस तरह से खर्च होगा
राजस्व व्यय 44036.31
ब्याज भुगतान 6052.63
विकास के लिए बजट 8972.84
कर्ज का भुगतान 4241.57
अन्य भुगतान 149.93
राजकोषीय घाटा 8984.53
राजस्व अधिशेष (सरप्लस) 114. 93
नोट : सभी आंकड़े करोड़ में। आय और व्यय के अंतर के हिसाब से राजस्व घाटे का बजट है। सरकार ने करीब 600 करोड़ रुपये लोक लेखा (कंसोलिडेटेड फंड) से लेकर इस घाटे को पूरा किया है।