नए कश्मीर की राष्ट्रवादी तस्वीर, बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के त्राल में आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने तिरंगा फहराया है। बुरहान वानी के पिता सरकारी सेंकेंड्री स्कूल के हेडमास्टर हैं और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुरहान वानी के पिता मुज्जफर अहमद वानी ने तिरंगा फहराया और भारत का राष्ट्रगान जन गण मन भी गाया। ने तिरंगा फहराया है। कई लोगों ने बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर वानी द्वारा तिरंगा झंडा फहराए जाने पर प्रतिक्रिया दी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 2014 से यही बदलाव हुआ है। बुरहान वानी के पिता ने कहा कि तिरंगा फहराने के लिए कोई दवाब नहीं डाला गया था। जिस तरह से तमाम स्कूलों के लिए निर्देश आए थे। मेरे स्कूल के लिए निर्देश आए थे।
आपको हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बुरहान वानी याद है? हाँ, वही जिसे 6 जुलाई, 2016 को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसके बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने उसकी ‘अंतिम यात्रा’ निकाली थी, जिसमें भारत विरोधी नारे लगे थे और हजारों लोग जुट गए थे। बुरहान ने 16 साल की उम्र में आतंक का रास्ता अपना लिया था। घाटी स्थित आतंकी संगठन हिजबुल के संपर्क में आने के बाद बुरहान को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। सुरक्षाबलों के लिए मन में नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था।