उत्तराखण्ड

राजधानी में हुई झमाझम बारिश, मौसम का बदला पैटर्न

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का सिलिसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश की संभावना है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते इस साल भी गर्मी का असर बीते साल की तरह कम रहा। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया। जिसके चलते भले गर्मी ने कम परेशान किया हो लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा दिन तक रहेगी। इसकी मुख्य वजह मानसून में देरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *