उत्तराखण्ड

कांग्रेस एससी विभाग में दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त, विनोद कुमार और आर्य को मिली जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं। जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार  विनोद कुमार और प्रीतम सिंह आर्य को वर्किंग चेयरपर्सन बनाया गया है। यह नियुक्ति पत्र एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की ओर से 29 जून 2026 को जारी किया गया। पत्र में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन में मार्गदर्शन और सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *