पाक ने फिर छेड़ा कश्मीर का राग

संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान और सिंध में पाकिस्तानी सेना के जुल्म का मामला उठने से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया है। संस्था की मानवाधिकार परिषद के जेनेवा में 34 वें सत्र में पाकिस्तान के कानून एवं न्याय मंत्री जाहिद हामिद ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में मानवाधिकारों का दमन कर रहे हैं। उन्होंने इस भारत के इस दावे को गलत बताया कि कश्मीर में अशांति भारत का अंदरूनी मसला है। उन्होंने कहा कि यह दावा कानूनी और तथ्यगत गलत है। यह दो देशों के बीच का विवाद है जो लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष लंबित है। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों की जायज मांगों का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से भी कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के दमन का मुद्दा उठाते हुए भारतीय राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *