दिल्ली में फिर दरिंदगी, सात साल की बच्ची से किया गैंगरेप

दिल्ली। मध्य जिला के जामा मस्जिद थानाक्षेत्र में स्कूली रिक्शा चलाने वाले दो चालकों ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को ही दोनों रिक्शा चालक दिनेश उर्फ गोल्डी व शेख रसीद उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों जामा मस्जिद इलाके में ही रहते हैं।

पीड़ित 7 साल की बच्ची जामा मस्जिद इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता का अपना बिजनेस है। बच्ची एक नामी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। उसे स्कूल ले जाने व लाने का काम यही दोनों आरोपी करते थे। कभी उसे लेने के लिए दिनेश आ जाता था तो कभी शेख रसीद।

करीब 10 दिन पहले स्कूल से छुट्टी होने पर दिनेश उसे लेने के लिए आया था। पहले उसने अन्य बच्चों को घर छोड़ दिया। जब वह बंद रिक्शा में अकेली बची तब उसने एक गली में ले जाकर रिक्शा खड़ा कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दिन बच्ची ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।

कुछ दिन बाद शेख रसीद ने भी उसे स्कूल से घर लाने के दौरान पहले बच्ची को पार्क में ले गया। वहां उसने बच्ची को कुछ खाने का सामान देकर दुष्कर्म किया। इस बार भी बच्ची खामोश रही। जब उसे दिक्कत शुरू हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जब बच्ची की जांच की और उससे पूछताछ की तब उसने सारी बात बता दी। दोनों अरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *