मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

देहरादून गांधी पार्क में आज उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब उत्तराखण्ड में भाजपानीत सरकार बनी है विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह गडढ़े हो रहे हैं। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिस जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई आज वो ही जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। धरना स्थल पर इंदिरा हृदयेश, दिनेश अग्रवाल, किशोर उपाध्याय, महेंद्र पाल, करन महरा, मनोज रावत, विजय पाल सजवाण, सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी सहित तमाम नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *