भाजपा संतो की नहीं भ्रष्टाचारियों की पार्टीः दिग्विजय

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। सिंह ने कहा कि बीजेपी संतों की नहीं भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने शाह के उत्तराखंड दौरे पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह संत प्रमोद कृष्णम के साथ पहुंचे हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आश्रम स्थित भगवान शंकर के मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दलितों के घर भोजन करने से कुछ नहीं होता। जरूरत है तो उनके लिए ठोस योजनाएं बनाई जाने की। इस दौरान उन्होंने एकबार फिर से राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की। साथ ही उन्होंने बताया कि दशहरा से मध्यप्रदेश में नर्मदा बचाओ यात्रा भी शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *