प्रियंका गांधी का सहारनपुर दौरा आज, जिले में लगाई गई धारा 144
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर दौरे पर हैं। इस दौरान वह मां शकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकेंगी। मत्था टेकने के बाद वह किसानों के महापंचायत को भी संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि महापंचायत के जरिए वह एक बार फिर से सियासी तीर चलाएंगी। किसानों के मुद्दे को लेकर वह सरकार को घेरेंगी और साथ ही साथ कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश भी करेंगी। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की इस दौरे के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर चुके हैं।
सहारनपुर के चिलकाना में होने वाले इस से पंचायत में भीड़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 144 लगा दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को इस पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। चिलकाना से कांग्रेस का पुराना नाता रहा है। 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पहुंची थीं जबकि 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए राजीव गांधी ने यहां का दौरा किया था।