Big Breaking: असम-नागालैंड सीमा विवाद में सहमति बनीः असम मुख्यमंत्री

गुवाहाटी। असम-नागालैंड सीमा विवाद में सहमति बन गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दोनों राज्यों की पुलिस के वापस लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने राज्य के बेस कैंप तक वापस चली जाएगी और यथास्थिति को बनाए रखेगी। इसी बीच मिजोरम पुलिस द्वारा खुद पर एफआईआर दर्ज करने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि ये बच्चों का काम है। जिस जगह झगड़ा हुआ था वो जगह असम की थी और है। इसलिए असम पुलिस का ही केस पर अधिकार बनता है। अगर कोई केस रजिस्टर हुआ है तो अच्छा है। इस केस को एनआईए को सौंप देना चाहिए, ताकि वह जांच कर सके।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज असम और नागालैंड सरकारों के मुख्य सचिवों ने एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। इसके मुताबिक दोनों सरकारों की पुलिस बॉर्डर क्षेत्र में जहां आमने सामने थी वो अपने राज्य के बेस कैंप तक लौटकर चली जाएगी और यथास्थिति बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट इमेज से यथास्थिति बनी रहे इस पर सबकी नजर रहेगी। यह बहुत बड़ा लैंडमार्क है। इसके लिए मैं नागालैंड के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। इससे असम और नागालैंड के बीच की फेंसिंग को और बल मिलेगा। आपको बता दें कि असम और नागालैंड के मुख्य सचिवों ने एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। जिसके तहत तत्काल प्रभाव से पुलिस को विवादित जगह से हटा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *