यूपी चुनाव 2022: आज सपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गई है। बलिया जनपद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के साथ लखनऊ में जमे हैं। बलिया से सपा जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव समेत 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके बेटे आनंद चौधरी ने बसपा छोड़ दी थी। अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बसपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि अंबिका चौधरी भी जल्द ही सपा ज्वाइन कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *