सरकार गठन से पहले टपकेश्वर में पूजा के बाद धामी ने गुरुद्वारा में की अरदास

नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी पूजा-पाठ किया। वह अपने निकटवर्ती मंदिरों में लोक कल्याण और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करने गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। उधर, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार लौटने पर यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।इस मौके पर शीतकालीन पुजारी दुर्गेश उनियाल,आकाश उनियाल,सुनील उनियाल आदि भी मौजूद थे।

दून में निवास करने वाले सांसद, पदाधिकारी, मेयर भी पूजा में लिया भाग
महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान ने बताया कि सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, टपकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में संगठन महामंत्री अजय, गुरुद्वारा रेसकोर्स में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, श्री झंडे जी साहिब जाएंगी सह प्रभारी रेखा वर्मा, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, श्री शिव मंदिर विजय कालोनी में सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर धर्मपुर चौक में माला राज्यलक्ष्मी शाह, कालिका माता मंदिर में विधायक खजान दास, पंचायती मंदिर में मेयर सुनील उनियाल गामा ने पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *