राष्ट्रीय

मुख्तार अब्बास नकवी को क्या जिम्मेदारी देगी भाजपा?

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की राज्यसभा सदस्यता सात जुलाई को खत्म हो रही है। नियम के मुताबिक किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बाद भी मुख्तार अब्बास अगले छह महीने तक मंत्री बने रह सकते हैं। अगर छह महीने के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नहीं बनते तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।

भाजपा ने मुख्तार अब्बास को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं दिया। शनिवार को रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का भी एलान कर दिया। पहले चर्चा थी कि मुख्तार को रामपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर उपचुनाव के लिए भी टिकट नहीं दिया। ऐसे में अब सियासी गलियारे में काफी चर्चा शुरू हो गई हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि मुख्तार अब्बास को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *