यूपी की बड़ी खबरः प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल केशव प्रसाद ने कहा, संगठन सरकार से बड़ा है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि संगठन सरकार से बड़ा है। उप मुख्यमंत्री के इस बयान ने नई राजनीतिक हलचल शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने गाजियाबाद में ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से अपनी नई पारी की शुरुआत की।

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। हालांकि केशव इस तरह के बयान पहले भी दे चुके है। लेकिन प्रदेश में सरकार और संगठन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केशव भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *