मध्य प्रदेश खबरः राहुल के दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, पढ़िये खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को नए साल में साईं बाबा के दर्शन करने शिर्डी पहुंचे थे। उन्होंने राहुल के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मन बहलाने के लिए राहुल ख्याल अच्छा है। इससे पहले शनिवार को मीडिया से पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि मैं एक बात आपको लिख कर दे देता हूं। कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। मध्य प्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तुफान आया हुआ हैं। मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है। पूरा प्रदेश गुस्से में हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया था। कमलनाथ ने कहा था कि 2024 में राहुल गांधी विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही तैयारी तेज कर दी है। कमलनाथ मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्मचारियों को पुरोनी पेंशनए किसानों का कर्ज माफी जैसे अपने वादों को दोहरा रहे है।

बता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा ज्यादा होगा। बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनीघ् शीर्ष नेतृत्व संभवतरू इसका दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी तरह का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी। बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी। लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए फिर पूरा जोर लगा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *