मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सड़क दुर्घटनाओं पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आज हुई सड़क दुर्घटनाओं पर शोक व्यक्त करते हुए संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में डंपर से एक बालिका सहित तीन नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन में बस और बाइक की टक्कर में चार युवकों की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायल लोगों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल जिले में यात्री बस के पेड़ से टकराने से घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनका शहीद बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *