Madhya Pradesh: पंडोखर सरकार ने कहा- पर्चा बनाना कोई चमत्कार नहीं है, जीवन की बिगड़ी बनना चमत्कार है

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार और उनके पर्चों को लेकर विवाद के बीच एक अन्य संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) ने दावा किया कि पर्चा बनाना कोई चमत्कार नहीं है। किसी की जीवन की बिगड़ी बन जाए तो वह चमत्कार है। उन्होंने मौलाना मदनी के बयान पर कहा कि ओम में ,राम में, ईस्वर में ही संपूर्ण ब्रह्म को जानता हूं। मुस्लिम लोग ओम को अल्लाह मान रहे हैं और अल्लाह को ओम, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

पंडोखर सरकार भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत मैदान में पंडित राजन महाराज की श्रीराम कथा में दो दिन दरबार लगाएंगे। सोमवार को उन्होंने मीडिया से कई विषयों पर बात की। उन्होंने मध्यप्रदेश में सनातनी बोर्ड बनाने की बात कही। पर्चा बनाने से जुड़े सवाल पर कहा कि तुम्हारे दद्दा, कक्का के पहले से पर्चा बना रहा हूं। यह कोई चमत्कार नहीं है। जीवन की बिगड़ी बन जाए तो वह चमत्कार है। पर्चा बाने वालों की जांच होनी चाहिए। हम कभी चमक-धमक में नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *