शिवराज ने कूनो में छोड़ा 12 चीतों को, एक महीने तक खिलाया जाएगा भैंसे का मांस

मुख्यमंत्री शिवराज ने 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ दिया है। उनके साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। इन चीतों को क्वारंटीन बाड़ों में एक महीना रखा जाएगा। इस दौरान इन्हें भैंसों का मांस खिलाया जाएगा। नामीबिया से आए चीतों को भी डेढ़-दो महीने क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया था। दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों को रिलीज करने के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इससे पहले नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था। कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों को रिलीज करते समय मीडिया को एंट्री नहीं दी गई है। इस वजह से लाइव फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को पार्क में छोड़ा गया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कूनो नेशनल पार्क आए थे। उस समय सरकार ने लाइव फुटेज उपलब्ध कराए थे। साथ ही मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था। इस बार यह सब बिना मीडिया की मौजूदगी के हो रहा है।

ग्वालियर से उड़ान भरने के बाद अफ्रीकी चीतों को लेकर हेलीकॉप्टर कूनो नेशनल पार्क पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया है। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह इन्हें क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी कूनो में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *