ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन मीरा ने दिया 3 शावकों को जन्म

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर बाघों की किलकारियां गूंजी हैं। मादा टाइगर “मीरा” ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। ये तीन शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। अब 45 दिन तक नन्हे टाइगर आइसोलेशन में रहेंगे। गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन मीरा ने गुरुवार को 3 शावकों के जन्म दिया है। जन्म लेने वाले तीन शावकों में से दो शावक पीले और एक सफेद रंग का है। बताया जा रहा है कि बाघिन मीरा एवं बाघ लव द्वारा तीसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। बाघिन मीरा का जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2013 में हुआ था। इससे पहले लगभग 60 दिन पहले भी गांधी प्राणी उद्यान की बाघिन दुर्गा ने भी दो नन्हे शावकों को दिया जन्म था। जिन्हें 42 दिन की आइसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद कुछ दिन पहले ही खुले बाड़े में छोड़ा गया है। बाघिन दुर्गा और उसके दोनों शावक स्वस्थ हैं। उनको भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध, उबले हुऐ अंडे दिए जा रहे हैं।

चिड़ियाघर प्रभारी उपेंद्र यारो का कहना है कि ग्वालियर चिड़ियाघर में लगातार नन्हे शावकों का कुनबा बढ़ रहा है और यह काफी खुशी की बात है। अभी बाघिन दुर्गा ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है और ये शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *