मंसूर खां ने दरगाह साबिर पाक में जाकर मांगी दुआ

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंसूर खान ने दरगाह साबिर पाक में जाकर मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष में उनकी लम्बी उम्र की दुआ मांगी एवं उत्तराखण्ड के अलावा समस्त भारत में अमन व चैन के लिए दुआ की। मंसूर खान भाजपा के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगा दिया, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हमेशा ही उनका सम्मान किया है। कुछ समय पूर्व मंसूर खान को पेरालाइसिस का अटेक पड़ने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इस गम्भीर बीमार से जूझते हुए उन्होंने हार नहीं मानी, और आज वह काफी स्वस्थ होने के बाद फिर से भाजपा के मिशन व विज़न को आगे बढ़ाने के लिए लग गये हैं। उनके इसी जज़्बे को भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनको सेल्यूट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *