छत्तीसगढ़ समाचारमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

भोपाल के करोंद में पं. प्रदीप मिश्रा आज से सुनाएंगे शिवपुराण

भोपाल के करोंद में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने के एक दिन पहले शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक संगठनों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मंच लगाए गए थे। अन्ना नगर चौराहे से सुभाष नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी साथ थे। पंडित प्रदीप मिश्रा भोपाल में पहली बार श्री शिवपुराण का वाचन करेंगे। शनिवार यानी 10 जून से पांच दिवसीय शिवपुराण 14 जून तक चलेगी। कथा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस आयोजन में प्रतिदिन चार लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है। कथा स्थल पर जाने और बाहर निकलने का रास्ता अलग-अलग रहेगा। कथा के दौरान रुद्राक्ष बांटने से सबसे ज्यादा अव्यवस्था होती है। इस बाद कथा के बाद नरेला के लोगों को घर रुद्राक्ष पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराएं गए है।

यह है व्यवस्था 
– 55 एकड़ में  कथा के लिए करोंद क्षेत्र में में पंडाल बनाया गया है।
– 200 एकड़ में 13 पार्किग रहेंगे, ताकि कोई दिक्कत ना हो।
– 10 गेट कथा स्थल पर रहेंगे। इसमें 6 मुख्य गेट रहेंगे।
– 50 से ज्यादा स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर लाइव कथा चलेंगी।
– पानी के नल, अस्थाई टॉयलेट, पंखे, कूलर से लेकर कथा स्थल पर एंबुलेंस भी उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *