UP News: घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारी-भरकम जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हरा दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उन्हें जरूरी आत्मविश्वास मिल गया है। अब वह खुलकर विपक्ष पर हमलावर हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे विपक्षी गठबंधन इंडिया की जीत करार दिया था। कहा था कि यही आने वाले लोकसभा चुनाव का भी परिणाम होगा।

इसके साथ ही सपा नेतृत्व पर लगातार हमलावर रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी सपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था हालांकि, भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ने और उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। वह घोसी उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *