Uttarakhand: प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर आएगा महंगा
प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर महंगा आएगा। यूपीसीएल ने जुलाई के लिए ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें लगातार कई माह से बढ़ी हुई आ रही हैं। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता व्यावसायिक एनएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो जुलाई के बिल में वसूल की जाएंगी। आपको बता दें कि मई और जून के बिल में भी एफपीपीसीए दरों के हिसाब से बिजली बिल अधिक आया था।
