बिकरू कांड: विकास के आधा दर्जन शूटरों पर लगेगा एनएसए
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के खूंखार शूटरों को चिह्नित कर लिया गया है। इन छह-सात आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी है। सभी की फाइलें लगभग तैयार हैं। कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी। दो महीने पहले आईजी मोहित अग्रवाल ने गैंग पर एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को चिह्नित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इसमें ग्राम प्रधान राम सिंह यादव, जिलेदार, शिवम दुबे का भी नाम शामिल है। डीआईजी का कहना है कि कार्रवाई होने के बाद सभी नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। एनएसए उन्हीं पर लगाया जा रहा जो विकास के खूंखार शूटर थे। इन्हीं ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं।