उत्तराखण्डः जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिसके बाद जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंन कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बस अड्डा श्रीनगर में पार्किंग का शिलान्यास और विशलड पम्पिंग पेयजल योजना व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। धामीी शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *