11 लाख करोड़ की “फ्यूल लूट” के खिलाफ कांगेस चलायेगी जन आंदोलन

ब्यूरो रिपोर्ट। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है पार्टी ने आज बढ़ती कीमतों को ‘फ्यूल लूट‘ का नाम देते हुए कहा कि १० तारीख को इसके विरोध में भारत बंद किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं है।् सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा, मंहगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कमर तोड़ दी है। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। हम साथ आने के लिए विपक्षी पार्टियों से बात कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के अलावा एलपीजी गैस की कीमत दोगुनी हो चुकी है। दूध से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मांग कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाया जाए। इससे १०.१५ रुपए तक कमी आएगी।् लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा- ११ लाख करोड़ की ‘फ्यूल लूट’ के खिलाफ कांगेस ने जन आंदोलन चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों से बात हुई है, वो भी भारत बंद में सहयोग और समर्थन करने को तैयार हैं। सुरजेवाला ने बताया कि १० सितंबर को सुबह ९ बजे से शाम के ३ बजे तक भारत बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *