उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब

उत्तराखंड में होने वाले सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मदन कौशिक, दुष्यंत कुमार गौतम, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, धन सिंह रावत, अनिल बलूनी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम हैं। सबसे खास बात यह है कि इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब है। इसके बाद से त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा ने फिलहाल त्रिवेंद्र सिंह रावत से दूरी बना रखी है। इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का चेहरा भले ही बदल गया हो, लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए काम जारी हैं। इसी महीने त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। त्रिवेंद्र के कार्यकाल के चार साल पूरा होने से नौ दिन पहले ही तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

छवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *