दिल्लीवालों को करना पड़ेगा गर्मी का सामना, शहर के न्यूनतम तापमान में इजाफा
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में मंगलवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत थी।वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून एक और दिन राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पछुआ हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।