खास खबरः सोनिया और राहुल ने असम कांग्रेस के नेताओं से की मुलाकात

गुवाहाटी। असम की राजनीतिक समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। असम की कलियाबोर संसदीय सीट से सांसद गौरव गोगोई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ज्ञान और प्रेरणा भरे शब्दों के लिए आभार। असम में कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हमारा सुंदर राज्य सही रास्ते पर आगे बढ़े और संकीर्ण निहित स्वार्थों से गुमराह न हो।

इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नेताओं से विस्तृत चर्चा की। संभावना जताई जा रही है कि असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक था। जिसे शनिवार को सोशल मीडिया कंपनी ने बहाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *