राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, द्रौपदी मूर्मू ने कही यह बात

राष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद भवन में एनडीए की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी संसद भवन पहुंचीं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,  भाजपा सांसद हेमा मालिनी और अन्य नेता  भी बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आदिवासियों, महिलाओं में उत्साह है। 10 करोड़ आदिवासी हैं, वे सभी उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने से खुश हैं।

नायडू ने भी की बैठक
इस बीच संसद के मानसून सत्र से पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने आवास में राज्यसभा के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति ने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया। राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता, इंदु बाला गोस्वामी, डॉ. एल हनुमंतैया, तिरुचि शिवा, वी विजयसाई रेड्डी और डॉ. सस्मित पात्रा अब उपाध्यक्षों के पैनल के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *