इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया

विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 64 शहरों और जिलों में अध्यक्ष बदले हैं। इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद के लिए पूर्व विधायक अश्विन जोशी, राजेश चौकसे, केके यादव भी प्रयासरत थे। जिला अध्यक्ष के पद सदाशिव यादव को दोबारा मौका दिया गया है, हालांकि इस पद के लिए भी कई नेता दौड़ में शामिल थे, लेकिन विधायक जीतू पटवारी अपने समर्थक को फिर से अध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर के 9 नेताओं को शामिल किया गया है, जो नेता शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे, उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया है।

टंडन के इस्तीफे के बाद मिला था मौका
विनय बाकलीवाल पहले कार्यकारी शहर अध्यक्ष थे, लेकिन प्रमोद टंडन के भाजपा में शामिल होने के बाद बाकलीवाल को अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। इस पद पर बाकलीवाल साढ़े तीन साल से काबिज थे। उन्हें बदलने की मांग भी कांग्रेस में उठ रही थी और एक धड़े ने तो प्रदर्शन भी शुरू कर दिया था। अरविंद बागड़ी को सामाजिक समीकरणों का लाभ मिला। वे वैश्य समाज से आते हैं, हालांकि दूसरे समाजों के नेताओं को कार्यकाारिणी में मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *