Madhya Pradesh: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ पर कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब 10 महीने का समय बचा है। प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियां चुनाव में जुट गई है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुगालिया छाप गांव में भगवान हनुमान की पूजा कर कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने हुजूर विधानसभा के ग्राम मुगलिया छाप गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मध्यप्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव जीत कर कांग्रेस अगले गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री आपके बीच आएंगे। वे अच्छी कलाकारी करते हैं। मैं चाहता हूं कि वे मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें। आज हमारी संस्कृति खतरे में हैं। भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। बाबा साहब आंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा? हमें तय करना है कि हम कैसा देश और प्रदेश आने वाली पीढ़ी को देना चाहते हैं? हमने 15 महीने में अपनी सरकार में अच्छी शुरुआत की थी। आज हमारे प्रदेश के नव जवान का भविष्य अंधकार में है। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के 18 साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं और विकास यात्रा निकाल रहे हैं। यह विकास नहीं, विनाश यात्रा है। शिवराज जी मेरे से हिसाब मांगते हैं। मैं तो उनसे कहता हूं आ जाएं, अपने 18 साल का हिसाब दें और मैं भी 15 महीने का हिसाब दूंगा।’ उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस का साथ मत दो। सच्चाई का साथ दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *