भोपाल खबरः महंगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदर्शन
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने रविवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर बैठे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं हाथ में ‘महंगाई कम करो’, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करो’, ‘बेरोजगारों को रोजगार दो’ और ‘भ्रष्टाचार बंद करो’ लिखे बैनर पोस्टर लेकर बैठे थे। उनके द्वारा बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने कहा कि सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही, युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं सेवादल युवा बिग्रेड ने सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करने का भी आरोप लगाया। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देश पर सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के सामने एकजुट हुए थे।