मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और टिकोमा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लोधी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री दीपक नरवरिया तथा सदस्य सर्वश्री राहुल लोधी, हरि सिंह लोधी, माखन नरवरिया, राजेश सिंह और गजेंद्र सिंह राजपूत ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को लोधी कल्याण संघ के सदस्यों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी का चित्र भेंट किया।

साप्ताहिक समाचार-पत्र कृषक जगत के श्री विनोद बोंद्रिया तथा श्रीमती हंसा बोंद्रिया ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर पौधे लगाए। कृषक जगत के श्री सुनील गंगराड़े तथा श्री अजय बोंद्रिया साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कृषक जगत समूह द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की गई। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री सुभाष पालेकर द्वारा लिखित पुस्तक में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के विचारों को भी सम्मिलित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *