अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि के लिए किए जा रहे लगातार कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। न्याय योजनाओं के जरिए किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है, इससे किसानों में खुशी का माहौल है। अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैं। श्री बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की सामग्री, वन अधिकार पट्टा, सामाजिक एवं अहाता निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कंवर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को नवरात्रि एवं रमजान पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने पर किसानों ने उत्सव मनाया है। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या एवं रकबा बढ़ा है। पहले 55 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी होती थी, जो अब बढ़़कर 107 लाख मिट्रिक टन हो गया है। राजनांदगांव जिले में किसानों की संख्या एवं रकबे में ढाई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। किसान खेती-किसानी के लिए वैज्ञानिक तरीके को अपना रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चौथे किस्त की राशि किसानों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *