किन अधिकारियों पर है योगी का भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी सरकार ने 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि इन 12 अफसरों में छह महिला अफसर हैं।

कंचन वर्मा को गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब तक रितू महेश्वरी गाजियाबाद के डीएम और उपाध्यक्ष का काम देख रही थीं। वहीं किंजल सिंह को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी हाल में ही किंजल सिंह की बस्ती के कमिश्नर अनिल कुमार सागर से शादी हुई थी। शुभ्रा सक्सेना को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पति का रियल एस्टेट का कारोबार है।

डिंपल वर्मा को युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव बनाया गया है। गोरखपुर की डीएम रह चुकी डिंपल के पति प्रशांत कुमार मेरठ के एडीजी हैं। अलका टंडन भटनागर अब गोपन विभाग की सचिव बन गई हैं। हाल में ही विदेश से पढ़ाई कर लौटीं 2003 बैच की आईएएस अधिकारी अमृता सोनी को भी पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनके पति विकास गोठलवाल भी आईएएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *