Big Breaking: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी से कांग्रेस खुश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी से होते हुए अब हरियाणा पहुंच गई हैं। शुक्रवार को यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ सनोली-पानीपत रोड से की है। बता दें कि, राहुल गांधी बीते तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में थे जिसके बाद वह कल हरियाणा बॉर्डर पहुचें और आज से हरियाणा के पानीपत से यात्रा की शुरुआत की। पानीपत से आगे बढ़कर यह यात्रा हरियाणा के अन्य जिलों में जाएगी। इस बीच, यह सवाल लगातार उठ रहा है कि- यूपी में भारत जोड़ो यात्रा को कम समय क्यों दिया गया? इस मामले पर अब कांग्रेस ने सफाई दी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश में यात्रा के कम समय को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि रूट के हिसाब से यूपी को कम समय देने की विवशता रही। यह सवाल उठाया जा रहा है कि यात्रा में उत्तर प्रदेश के महज तीन जिले ही शामिल किए गए हैं और उन्हें भी कम समय दिया है। यात्रा शुरू करने से पहले रूट और सुरक्षा संबंधी अन्य बिंदुओं पर गहनता से विचार करने के बाद यह तीन जिले चुने गए। यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली जा रही है। ऐसे में यही तीन जिले रूट में पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *