MP Mission 2023: भाजपा का अब ‘भीड़ जुटाओ, शक्ति दिखाओ’ अभियान

भाजपा ने मिशन 2023 फतेह करने की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में दो बड़ी बैठकें हुईं। इनमें चुनाव को देखते हुए संगठन ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और सांसद, विधायक एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। पार्टी का फोकस अब बूथ को मजबूत करने और पार्टी की सभाओं व रैलियों में भीड़ बढ़ाने और ताकत दिखाने पर रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के तहत लगातार प्रदेश में कार्यक्रम कर रहे हैं। अब भाजपा ने आगामी कार्यक्रम में 4 से 14 मई तक बूथ विजय अभियान और केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। 10 मई से जनसेवा अभियान का दूसरा चरण फिर शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी ने जनप्रतिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अब कार्यक्रमों भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *