मध्य प्रदेश

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का आरोप, सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए ही कांग्रेस में मुस्लिमों की अनदेखी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड जैसे राज्यों में राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए मुसलमानों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस से मुसलमानों का सफाया कर दिया गया है। वह खुद 1972 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य थे। अब उन्हें भी बाहर कर दिया गया है। भोपाल में कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस में अब मुस्लिम वर्ग की अनदेखी हो रही है। पार्टी की कार्यकारिणी हो या नई टीम, मुस्लिमों को उसमें जगह नहीं दी जा रही है। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, दोनों पर सॉफ्ट हिंदुत्व छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के 230 में से सिर्फ दो विधायक मुस्लिम हैं। यह कांग्रेस से है। क्या यह कांग्रेस ने कोई अहसान किया है? हम ताकत से अपना हक छीनेंगे। हमारी बाजुओं में अभी भी ताकत है। आज महात्मा गांधी के हे राम और जय सियाराम के बीच लड़ाई है। गांधी जी को जब गोली मारी गई, तो उन्होंने आखिरी समय में हे राम कहा। जब गोडसे को पकड़ा गया, तो उसने जय सियाराम कहा। जो पार्टियां मजहब की तरफ हो गई हैं, हम उनसे लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *