राष्ट्रपति मुर्मू भारत मंडपम पहुंचीं, पीएम मोदी भी उनके साथ मौजूद; रात्रिभोज की करेंगी मेजबानी

जी20 सम्मेलन की बैठक भारत मंडपम में चल रही है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन करते हुए वैश्विक मुद्दों पर बात की। इस दौरान भारत की अध्यक्षता में ही जी20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का एलान किया गया। इसके बाद बंद दरवाजे के पीछे जी20 की बैठक हुई।  दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम उनके द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के लिए यहां पहुंची हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। भारतीय जी-20 की अध्यक्षता पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने एक सफल घोषणा की है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि जी 20 कई विषयों पर एक साथ आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *