Mainpuri: अखिलेश यादव के खिलाफ युवक ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उसने टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला औंछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। जब इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को गांव अंतपुर निवासी सपा कार्यकर्ता मोहित कुमार अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे।

सपा अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी से पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इस बारे में अवगत कराया। देर रात पुलिस ने गांव विक्रमपुर निवासी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *