महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सफल आयोजन

देहरादून नगर निगम सभागार में महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमर खां द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सेक्यूलर पार्टी है जिसने हर वर्ग का विकास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही हर वर्ग के विकास के लिए हमेशा तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल शून्य रहा है। उत्तराखण्ड की जनता द्वारा दी गयी प्रचण्ड जीत के बावजूद त्रिवेन्द्र सरकार ने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे वह जनता में अपना विश्वास हासिल कर सके। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विकास की उपेक्षा करने का खामियाजा त्रिवेन्द्र सरकार को आने वाले निकाय चुनाव मेें चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और फहत हासिल करेगी। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, गरिमा मेहर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली, राजेन्द्र शाह, राजकुमार, नीनू सहगल आदि ने अपने-अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *