खास खबरः मोदी सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कर रही कोशिश

नयी दिल्ली। भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात कहने वाली भाजपा साल 2014 में इसी मुद्दे के चलते सत्ता के शिखर तक पहुंची थी और अब शंघाई सहयोग संगठन में सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की आठवीं बैठक में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को नष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जल्दबाजी में विधेयक पारित करने का आरोप लगाया और यहां तक कहा गया कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास हो गए। वहीं कोरोना ने एक बार फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की आठवीं बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया भारत की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को समाप्त करने की लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि फौजदारी और दीवानी मामलों पर कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों से द्विपक्षीय आधार पर निपटना जारी रखना भारत के लिए उचित रहेगा।

उन्होंने साफ किया कि भारत सरकार का दृष्टिकोण है कि भ्रष्टाचार और काले धन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में इससे निपटने के लिए मजबूत कानूनी ढांचा है संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध जारी है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास करने के आरोप लगाए। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा कि संसद की कार्य मंत्रणा समिति एक जनरल स्टोर की तरह हो गई है। क्या हम निरंकुशता की ओर बढ़ रहे हैं ? संवैधानिक ताने-बाने को रौंदा जा रहा है। यह बड़े खेद की बात है कि विपक्ष और लोगों की मांगों की अवहेलना कर हम अपना लोकतंत्र धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं। बिना चर्चा के विधेयक पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास हो गए। ऐसा निरंकुश व्यवहार कभी नहीं देखा था। भारत में एक दिन में कोरोना के 38,628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 पर पहुंच गयी है। जबकि 617 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4 लाख 27 हजार 371 हो गयी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4 लाख 12 हजार 153 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *