UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33 नये मामले आये सामने

मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली। विगत 24 घंटों मंे हुयी टेस्टिंग में 54 जिलों में एक भी संक्रमण का केस नहीं पाया गया है जबकि मात्र 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाये गये। जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, हाथरस, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र कोविड से मुक्त है इन जनपदों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है यह जनपद 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 घटकर अब 500 से कम हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर आज 33 रह गये हैं। निगरानी समितियों द्वारा बड़ा अभियान चलाकर घर-घर लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग व इलाज कराया गया। सर्विलांस के माध्यम से 02 करोड़ की आबादी में 17.24 करोड़ से अधिक लोगों ने सरकारी मशीनरी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सम्पर्क किया। अन्य प्रदेशों व विदेशों में जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में मामले आ रहे है वहीं प्रदेश में प्रतिदिन के मामलों की संख्या 33 रह गयी है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या ढाई लाख के आस-पास है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 लाख 38 हजार से अधिक टेस्ट हुये है तथा कल 08 लाख 07 हजार से अधिक डोज लगायी गयी। उत्तर प्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है जहां टेस्ट व टीकाकरण की संख्या अन्य प्रदेशों से सबसे ज्यादा। मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ राहत कार्यों की निरन्तर समीक्षा कर रहे है उन्होंने हमीरपुर, जालौन, इटावा, वाराणसी जनपदों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने आज बलिया और गाजीपुर का भी निरीक्षण किया। बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 982 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये। 22,280 राशन किट बांटे गये तथा 2170 नावे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में संचालित करवायी गयी। 536 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया गया।

गत एक दिन में कुल 2,38,123 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 6,86,24,490 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में संक्रमण का पाजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत व कोरोना संक्रमण का रिकवरी प्रतिशत 98.6 प्रतिशत। प्रदेश में अब तक 16,85,625 लोग कोविड-19 से ठीक हुये। प्रदेश में कोरोना के कुल 469 एक्टिव मामले। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,98,70,419 घरों के 17,24,29,195 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 8,07,251 डोज लगायी गयी। प्रदेश में पहली डोज 4,75,16,971 तथा दूसरी डोज 88,22,171 तथा अब तक कुल 5,63,39,142 डोजें लगायी गयी। प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन के लिए चल रहे क्लास्टर मॉडल के सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे है। 03 अगस्त को एक दिन में 29 लाख से अधिक डोजे भी लगायी गयी है। 21 अगस्त से 30 अगस्त तक एक सर्वे का अभियान चलाया जायेगा। अभियान में आशा, आंगनबाड़ी, ए0एन0एम0 कार्यकत्री आदि घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण के लक्षणों की पहचान करेंगे। जो बच्चें छूट गये है, उनकी लाइन लिस्टिंग भी करवायेंगे। दूसरी डोज पर फोकस करने के लिए शनिवार को टीकाकरण में केवल दूसरी डोज लगायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *